देश की सांस्कृतिक राजधानी में शर्मसार घटना घट गई। फ्रांस की
नागरिकता प्राप्त वृद्ध महिला के साथ एक चौकीदार ने ब्लातकार किया। महिला कई
सालों से भारत में ही रह रही थी। महिला एक सामाजिक संस्था के साथ जुड़ी है।
हैरानगी की बात ये है कि दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला वो इंसान था जिसे
महिला के घर वाली इमारत की हिफाजत के लिए रखा गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को
गिरफ्तार कर लिया है लेकिन घटना कई बड़े सवाल छोड़ गई है। जरा सोचिए 70 साल की जो महिला सुविधाओं
से भरपूर अपना देश छोड़कर भारत में सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई थी। उसी वृद्ध
महिला के साथ जो घटना घटी है, वो एक करारा तमाचा है देश की सांस्कृतिक राजधानी पर। इस घटना से एक
बात साफ हो जाती है कि वर्तमान दौर में मानसिकता हर हद तक गिर चुकी है। ये भी साफ
हो गया है कि कानून व्यवस्था का डर, खौफ और सम्मान खत्म होता जा रहा है। फिलहाल ये देश के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। राज्य में भाजपा की सरकार है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद संभालते ही ताबड़तोड़ कई बड़े फैसले किए लेकिन
लगता तमाम प्रयास हवा में घुल गए हैं। भारत की हवा में सुकून तलाशने कई सैलानी यहां
आते हैं। कई विदेशी अध्यात्म से जुड़कर यहां बस चुके हैं। सामाजिक कार्य से जुड़ी
वृद्ध महिला ने भी एक बेहतर जिंदगी और सामाजिक कार्यों के लिए वाराणसी को चुना
लेकिन इस घटना ने ये साबित कर दिया है कि सरकार पर आंख मूंदकर भरोसा करना कभी कभी
घातक साबित हो सकता है। कम से कम धार्मिक क्षेत्रों में और पर्यटन स्थलों पर पुलिस
की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए कि आपराधिक प्रवृति के लोग कुछ गलत करने के बारे
में सोचने से भी कांपे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment